पहला चरण: सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
दूसरा चरण: सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in है।
तीसरा चरण: यहां होम पेज पर आपको 12वीं के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
चौथा चरण: जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
पांचवा चरण: जहां आपको अपनी एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
छठा चरण: इसके बाद आपका 12वीं का रिजल्ट खुल जाएगा।
सांतवां चरण: जिसे आप डाउनलोड कर सकेंगे और प्रिंट ले सकेंगे।
इस
लिंक पर क्लिक करें...
छात्र एसएमएस के जरिए भी अपना 12वीं का रिजल्ट मंगा सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को CBSE10 ROLLNUMBER > ADMITCARDID > दर्ज करके 7738299899 नंबर पर सेंड करना होगा। इस तरह उनको अपना रिजल्ट पता चल जाएगा।
सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट से नाखुश बच्चे लिखित परीक्षा दे सकेंगे। सीबीएसई की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ऐसे छात्रों को इसकी सूचना अपने स्कूल को देनी होगी। स्कूलों की ओर से पूरी रिपोर्ट बोर्ड को भेजी जाएगी।
इसके बाद असंतुष्ट छात्रों की परीक्षा के लिए कार्यक्रम जारी होगा। परिणाम से नाखुश बच्चों के लिए लिखित परीक्षा 15 अगस्त से 15 सितंबर के बीच संभावित है, लेकिन परीक्षा कार्यक्रम कोरोना संक्रमण की स्थिति पर ही निर्भर रहेगा।
सीबीएसई के क्षेत्रीय निदेशक रणबीर सिंह ने बताया कि लिखित परीक्षा के बाद आए छात्रों के अंक के आधार पर ही रिजल्ट तैयार किया जाएगा, जिसे फाइनल बोर्ड रिजल्ट माना जाएगा।
बिन परीक्षा निकला रिजल्ट, छात्रों में कम दिखा उत्साह
बिना परीक्षा के निकले रिजल्ट को लेकर छात्रों का उत्साह कम देखने को मिला। जहां एक ओर बोर्ड परीक्षा में बाजी मारने वाले छात्र स्कूल में आकर अपने मित्रों व शिक्षकों के साथ जश्न मनाते थे, लेकिन इस बार शहर के कुछ एक स्कूलों में गिने चुने छात्र ही पहुंचे। जबकि, अधिकतर स्कूलों में बच्चे आए ही नहीं। स्कूल प्रबंधकों का कहना है कि कोरोनाकाल में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बच्चे जश्न मनाने के लिए स्कूल नहीं आए।
12वीं की बोर्ड परीक्षा में देहरादून रीजन में उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की 100 फीसदी छात्राओं ने पास होकर प्रदेश का मान बढ़ाया। बोर्ड परीक्षा में बागेश्वर की सभी 131 छात्राएं सफल हुईं।
जबकि रुद्रप्रयाग के 99.07 फीसदी छात्रों ने सफलता पाकर दूसरे नंबर पर अपनी जगह बनाई। जिले की 98.57 फीसदी छात्राओं ने परीक्षा में सफलता हासिल की। उधर, यूपी के जेपी नगर जिले की 97.91 फीसदी छात्राओं ने सफलता प्राप्त की।
गलत जानकारी देने से अटक गया कुछ बच्चों का रिजल्ट
सीबीएसई के पोर्टल पर गलत जानकारी देने के चलते कुछ विद्यालयों के छात्रों का रिजल्ट रुक गया है। शहर के ऐसे कुछ स्कूल हैं जिसमें पांच, सात, 11, 15 बच्चों का रिजल्ट जारी नहीं किया गया है। इससे परेशान स्कूल प्रबंधकों ने सीबीएसई के कार्यालय से भी संपर्क किया। बताया गया है कि सही जानकारी दिए जाने के एक सप्ताह बाद ऐसे छात्रों का रिजल्ट जारी किया जाएगा।
सीबीएसई के 12वीं के परिणामों में दून के प्राइवेट स्कूलों का दबदबा रहा। ज्यादातर स्कूलों का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है। वहीं, छात्रों के अंकों में भी सुधार हुआ है। छात्रों और स्कूलों का प्रदर्शन भी सुधरा है। ओवरऑल अंक प्रतिशत भी बढ़ा है। सीबीएसई के क्षेत्रीय निदेशक रणबीर सिंह ने कहा कि कुछ स्कूलों व छात्रों के परिणाम जारी नहीं किया जा सके हैं, जो अगले कुछ दिनों में कर दिए जाएंगे।
टोंसब्रिज स्कूल के छात्रों का बेहतर प्रदर्शन
टोंसब्रिज स्कूल के छात्रों सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया। स्कूल के चेयरमैन विजय नागर ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी। स्कूल के कई छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हैं। उन्होंने बताया कि अनमोल ठाकुर, निहारिका नेगी व वर्तिका थापा ने 99 और किरन गौर ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। अनामिका विशवांगिनी को 98 फीसदी अंक मिले। विजय नागर ने कहा कि यह समय सभी के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहा है। उसके बावजूद छात्रों का परीक्षा परिणाम शानदार रहा, जिसके लिए सभी अध्यापक भी बधाई के पात्र है।
विलफील्ड स्कूल के छात्र रहे सफल
विलफील्ड स्कूल के छात्रों ने भी परीक्षा में सफलता हासिल की। राजनंदनी, कुलदीप सिंह राणा, सोनाली सजवाण, मान्या नेगी, एकता भंडारी, हरिवंश रावत, अमृता पोखरियाल, निकिता गैरोला, देवांश नेगी, सुहानी रावत, सुमित रावत, कशिश कश्यप ने सबसे बेहतर परिणाम दिया। विद्यालय प्रबंधन ने उत्कृष्ट रिजल्ट पर सभी छात्रों को बधाई दी।
डीपीएस के 100 छात्रों को 90 फीसदी से ज्यादा
दिल्ली पब्लिक स्कूल के करीब 100 छात्रों ने 90 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल किए। विवि के शाश्वत चड्ढ़ा ने कॉमर्स में 99.4 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल में पहला स्थान हासिल किया। जान्हवी शर्मा ने 98.4 फीसदी अंकों के साथ कला और आकृति बुई व शगुन मित्तल ने 98.4 फीसदी अंकों के साथ कला संकाय में सर्वोच्च जगह बनाई। स्कूल प्रबंधक कमेटी व प्रधानाचार्य बीके सिंह और पूरे विद्यालय परिवार ने बच्चों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई के बावजूद छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया है।