फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड: 31 जुलाई से पहले आएगा 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट

Wed, 14 Jul 2021 07:20 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

10वीं और 12वीं के बच्चों का परिणाम वेल डिफाइंड मानदंडों के अनुसार समयबद्ध तरीके से बनाया जा रहा है। ऐसे में 31 जुलाई से पहले सीबीएसई की ओर से बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
सीबीएसई - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोनाकाल के चलते इस बार केंद्रीय माध्यमिक बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा को रद्द किया गया था। बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं के बच्चों का परिणाम वेल डिफाइंड मानदंडों के अनुसार समयबद्ध तरीके से बनाया जा रहा है। ऐसे में 31 जुलाई से पहले सीबीएसई की ओर से बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


सीबीएसई का फैसला: ऑनलाइन क्लास और छमाही परीक्षा न देने वाले 12वीं के छात्र होंगे फेल

सीबीएसई के नए पैटर्न को लेकर छात्रों को उत्सुकता होने के साथ चिंता भी सता रही है। छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। खासकर नंबर को लेकर छात्रों में चिंता है। बोर्ड की गाइडलाइन के अनुरूप स्कूलों की ओर से अपने स्तर से छात्रों का मूल्यांकन कर रिपोर्ट सीबीएसई के क्षेत्रीय कार्यालय को भेजी जा रही है। तय समय में रिजल्ट जारी करने के लिए तैयारियों में जुटा सीबीएसई की ओर से स्कूलों से प्राप्त हो रहे रिपोर्ट की जांच कर सेंट्रल वेबसाइट पर अपलोड की जा रही है। 
विज्ञापन


राज्य बोर्ड को भी 31 जुलाई तक रिजल्ट जारी करने के निर्देश
देश के सर्वोच्च न्यायालय ने पहले ही निर्देश देते हुए कहा था कि राज्य बोर्ड भी सीबीएसई और आईसीएसई की तरह 31 जुलाई से पहले बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करें। दून के एक सरकारी स्कूल की प्रधानाचार्य ने बताया कि बोर्ड के छात्रों का रिजल्ट तैयार करने के लिए मूल्यांकन किया जा रहा है। तय समय में रिजल्ट तैयार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


मूल्यांकन फॉर्मूले के तहत शिक्षक पूरी सतर्कता से मूल्यांकन कर रहे हैं। स्कूलों की ओर से अपने स्तर से छात्रों का मूल्यांकन कर भेजी जा रही रिपोर्ट की जांच कर सेंट्रल वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है। 31 जुलाई से पहले 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट को लेकर छात्र व अभिभावक किसी प्रकार की घबराहट न पालें।
-रणबीर सिंह, क्षेत्रीय निदेशक, सीबीएसई

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें