फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 10th result: बिना कोचिंग 99.4% के साथ लोकेश ने ऑल इंडिया पाया तीसरा स्थान, बताया सक्सेज मंत्रा

Tue, 07 May 2019 08:24 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किच्छा
विज्ञापन
ऑल इंडिया तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले लोकेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्कूल और स्वाध्याय के बल पर लोकेश ने कामयाबी की वह इबारत लिखी है, जिस पर परिजनों के साथ ही सहपाठियों और पास-पड़ोस वालों को भी गर्व है। उत्तराखंड में किच्छा के सेंट पीटर्स स्कूल के दसवीं कक्षा के छात्र लोकेश जोशी ने इस वर्ष सीबीएसई परीक्षा में 99.4 प्रतिशत अंक लाकर देश में तीसरा, जबकि प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन


लोकेश के पिता उत्तर प्रदेश के बरेली के महात्मा गांधी इंटर कालेज में हिंदी के प्रवक्ता हैं, जबकि मां निकटवर्ती ग्राम कनकपुर के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। लोकेश ने बताया कि उसने इस सफलता को बिना किसी कोचिंग के हासिल किया है।

सोशल मीडिया से दूर रहने वाले लोकेश ने बताया कि आज तक उसने फेसबुक पर अपनी आईडी तक नहीं बनाई है। लोकेश ने बताया कि टीवी के साथ ही उसे सोशल मीडिया में किसी तरह की दिलचस्पी नहीं है।

विज्ञापन

गूगल ब्वाय की कामयाबी पर चाचा खुश

परीक्षा के दिनों में भी सामान्य दिनों की तरह रोजाना आठ घंटे से अधिक पढ़ाई नहीं की। लोकेश अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व सेंट पीटर्स स्कूल के शिक्षकों को देते हैं।

लोकेश ने बताया कि वह बड़ा होकर आई टी क्षेत्र में जाना चाहता है। उत्तराखंड टाप करने की सूचना पर लोकेश के घर पर खुशी का माहौल है। उसकी मां ममता जोशी और दादी बसन्ती जोशी अपने लाडले की कामयाबी पर बेहद खुश हैं और घर पर बधाई देने वालों के स्वागत में जुटी हैं।

लोकेश ने बताया कि उसे 98 प्रतिशत की उम्मीद थी, लेकिन जब उसने सुना कि उसने प्रदेश टाप किया है तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिणाम आने के बाद स्कूल के शिक्षकों ने लोकेश को सम्मानित किया है।
 
विज्ञापन

सहपाठी बताते हैं फिजिक्स का महारथी

लोकेश ने छोटी कक्षा के छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान दें, सोशल मीडिया से दूर रहकर, क्योंकि सोशल मीडिया बच्चों का ध्यान भटका देती है।  लोकेश के चाचा उमेश चन्द जोशी हरिद्वार में जॉब करते हैं।

संयोग से चाचा भतीजे के रिजल्ट के दिन किच्छा में ही थे। उन्होंने बताया कि भतीजे का नाम गूगल ब्वाय रखा है, क्योंकि जब भी उन्हें कोई जानकारी चाहिए होती है तो वे गूगल पर सर्च करने के बजाय अपने भतीजे लोकेश को फोन करके पूछ लेते हैं।
 
सहपाठी क्रिस्टिना ने बताया कि लोकेश को फिजिक्स का महारथी मानती हैं, क्योकि इस विषय में उसकी कोई बराबरी नही कर सकता। नगरपालिका के चेयरमैन दर्शन कुमार कोली ने कहा कि किच्छा का नाम पूरे देश में रोशन करने पर लोकेश को एक कार्यक्रम आयोजित करके सम्मानित और पुरस्कृत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें