उत्तराखंड राज्य गठन से पूर्व दो अक्तूबर, 1994 को हुए मुजफ्फरनगर कांड के दस्तावेजों को जुटाने के लिए बुधवार को सीबीआई दिल्ली की एक टीम कोटद्वार पहुंची। सीबीआई टीम ने उत्तराखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता रमन शाह के कुंभीचौड़ स्थित आवास पहुंचकर संबंधित दस्तावेज खंगाले और जरूरी जानकारी जुटाई।
अधिवक्ता रमन शाह ने गत वर्ष मार्च के महीने उत्तराखंड हाईकोर्ट में मुजफ्फरनगर कांड से संबंधित एक याचिका दायर की थी, जिसमें सीबीआई और राज्य सरकार को कोर्ट में जवाब दाखिल करना है।