इधर, दो टीमों ने गढ़ी और क्लेमेंटटाउन में खरीद-फरोख्त में भारी अनियमितताओं की शिकायत पर छापा मारकर कई दस्तावेज कब्जे में लिए। पता चला कि यहां न तो स्टॉक रजिस्टर मेेंटेन हैं और न ठीक से हिसाब रखा गया है। सूत्रों के मुताबिक टीम को दोनों कैंट में बड़ी मात्रा में अनियमितता मिली हैं।
बताया जा रहा है कि पिछले दिनों सील किए गए तीन हॉस्टलों की बहाली को भी लेनदेन हुआ है। कैंट बोर्ड में जाने वाली टीमें डीएसपी अनिल चंदोला और आईएमएस नेगी के नेतृत्व में भेजी गईं थीं। जबकि, स्टेशन पर इंस्पेक्टर मनिंद्र सिंह, इंस्पेक्टर शैलेंद्र मयाल, इंस्पेक्टर नवनीत मिश्रा आदि शामिल थे।
बड़े अधिकारी भी घेरे में
सूत्रों के मुताबिक रेलवे के आवासों के मामले में कुछ बड़े अफसर भी जांच के घेरे में आ सकते हैं। अधिकारियों से कर्मचारियों को आवास आवंटन की सूची तलब की गई है। साथ ही दून में जो कर्मचारी अपने घरों में रह रहे हैं उनके बारे में भी पड़ताल की जा रही है।
देशभर में चल रहे छापों के क्रम में देहरादून में भी कार्रवाई की है। इस दौरान तीनों जगहों से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। अवलोकन के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-अखिल कौशिक, एसपी सीबीआई