उत्तराखंड कैबिनेट ने प्रदेश के चर्चित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में करोड़ों के घोटाले की सीबीआई जांच की सिफारिश की है। स्वास्थ्य विभाग को कैबिनेट की संस्तुति से संबंधित पत्र शुक्रवार को मिला।
इसके साथ ही अल्मोड़ा में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में घोटाले की फाइल तैयार की गई है। यहां तीन सौ करोड़ के घोटाले के आरोप के मामले में शासन ऊहापोह में है।
इसकी वास्तविक राशि पता करने के लिए कमेटी गठित की जा रही है। इस संबंध में महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य को भी आदेश भेज दिया गया है।