भारतीय सैन्य अकादमी में जाली सर्टिफिकेट पर बड़े पैमाने पर ग्रुप सी भर्तियों की जांच में सीबीआई जुट गई है। सीबीआई ने जिस तरह नेशनल डिफेंस अकादमी में ग्रुप सी भर्तियों में बड़ी कामयाबी हासिल की थी ठीक उसी तरह आईएमए में चयन प्रक्रिया की जांच की जा रही है।
जांच एजेंसी के हाथ कुछ अहम दस्तावेज लगे हैं जिससे चयन प्रक्रिया तो संदिग्ध हो गई साथ ही फर्जी सर्टिफिकेट गिरोह भी निशाने पर है। सूत्रों के मुताबिक चयनित कर्मचारियों के साथ चयन प्रक्रिया में शामिल सैन्य अधिकारी, कर्मचारी भी जांच के दायरे में हैं।
पढें, राष्ट्रीय सुरक्षा में बड़ी चूक, आईएमए में फर्जी भर्तियां
सीबीआई को इसमें बड़े घोटाले का शक
आईएमए में 2012 में ग्रुप सी के डेढ़ सौ से अधिक पदों पर भर्तियां हुई थी। इन भर्तियों में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरियां पाने का मामले में अब अकादमी का प्रशासनिक विभाग 36 कर्मचारियों को निकाल चुका है।
लगातार आ रहे नए मामलों से फर्जीवाड़े का आकार लगातार बढ़ा हो रहा है। अकादमी इस प्रकरण में चयन प्रक्रिया को दोषी नहीं मान रही जबकि सीबीआई को इसमें बड़े घोटाले का शक है।
पढें, वाह! 'भेजा' है या कम्प्यूटर, तोड़ डाले नेशनल रिकार्ड
आईएमए के दस्तावेज खंगालना शुरू
सूत्रों की माने तो सीबीआई ने कुछ माह पूर्व ही पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी थी। सर्टिफिकेटों के फर्जीवाड़े को लेकर सीबीआई को पुख्ता जानकारियां हाथ लगी थी, जिसके बाद जांच टीम ने आईएमए के दस्तावेज खंगालना शुरू किये हैं।
सीबीआई के सक्रिय होते ही अकादमी ने फर्जी दस्तावेज वाले कर्मचारियों को बर्खास्तगी प्रक्रिया तेज कर दी है। उधर, अकादमी में विभिन्न राज्यों के शिक्षा बोर्ड, संस्थानों, आरटीओ से फर्जी दस्तावेजों की पुष्टि के मामले लगातार आ रहे हैं।
पढें, उत्तराखंड का शिक्षा मंत्री भगोड़ा घोषित, कुर्की के निर्देश
सीबीआई ने मुख्यालय से ली अनुमति
सैन्य अकादमी के राष्ट्रीय सुरक्षा और प्रतिष्ठा के हिसाब से बेहद संवेदनशील होने के चलते सीबीआई ने सैन्य मुख्यालय से ग्रुप सी भर्ती संबंधी रिकार्ड हासिल करने की अनुमति ली है। अकादमी में अपनी जांच शुरू करने से पहले ही सीबीआई के पास फर्जीवाडे़ से संबंधित कई पुख्ता दस्तावेज और शिकायतें भी थी, जिसे आधार बनाकर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
पढें, यादें शेषः मन्ना डे को मंच पर देख नहीं चढ़े मुकेश
कहीं एनडीए जैसा खेल तो नहीं
वर्ष 2012 में सीबीआई ने नेशनल डिफेंस अकादमी में ग्रुप सी की भर्तियों में एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया था, जिसमें कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों व सिविलियन के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है।
पढें, गजब! IMA में फर्जीवाड़े का खुलासा पीछे, भर्ती पहले
आईएमए में भर्तियों को लेकर सीबीआई इसी दिशा में अपनी तहकीकात चला रहा है, जिसमें कुछ स्थानीय भर्ती दलालों की आईएमए से सांठगांठ होने की बात भी निकल कर आ रही है। सूत्रों की माने तो जांच एजेंसी जल्द मुकदमा कायम करने की तैयारी में है।