फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: गढ़वाल विवि के अभिलेखों की पड़ताल में जुटी CBI, अधिकारियों के छूटे पसीने

Tue, 26 Jun 2018 07:43 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
गढ़वाल विश्वविद्यालय - फोटो : file photo
विज्ञापन

गढ़वाल विश्वविद्यालय में संबद्धता सहित कई अन्य मामलों में हुई अनियमितताओं की जांच के लिए पहुंची सीबीआई की टीम मंगलवार को दिनभर दस्तावेजों की पड़ताल में जुटी रही। इस दौरान टीम के सदस्यों ने विवि के कुछ अधिकारियों से भी गहन पूछताछ की। इस बीच, विवि कार्य परिषद की ओर से गठित जांच कमेटी भी विवि में अभिलेखों की जांच पड़ताल में जुटी रही। कमेटी छह बिंदुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन


सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम ने सुबह से ही कुलसचिव कार्यालय में डेरा डाल दिया। बताया जा रहा है कि सीबीआई पूर्व कुलपति प्रो. जेएल कौल के कार्यकाल में विभिन्न संस्थानों को मिली संबद्धता की जांच कर रही है।

टीम ने शिकायतों से संबंधित दस्तावेज मंगाकर उनकी पड़ताल की। विवि के कुलसचिव डा. एके झा ने बताया कि सीबीआई टीम ने जांच शुरू कर दी है। विवि प्रशासन जांच में पूर्ण सहयोग कर रहा है। जो भी दस्तावेज टीम द्वारा मांगे जा रहे हैं, वह उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई
उधर, गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन में विवि की कार्य परिषद की ओर से गठित कमेटी की जांच भी जारी रही। कर्मचारियों व शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद ने भी कमेटी के समक्ष अपनी शिकायतें रखी।

तीन सदस्यीय जांच कमेटी में वंदना झा अध्यक्ष और मनोज अग्रवाल व नैन सिंह सदस्य हैं। कमेटी की अध्यक्ष डा. वंदना झा ने बताया कि कमेटी छह बिंदुओं पर जांच कर रही है। 5-6 दिनों में जांच पूरी होने के बाद एक माह में रिपोर्ट तैयार कर कुलपति को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें