फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालकृष्ण को CBI की एफआर पर आपत्ति नहीं

Mon, 12 Jan 2015 08:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा रामदेव के गुरू स्वामी शंकर देव महाराज के अपहरण के मामले में सीबीआई की फाइनल रिपोर्ट (एफआर) पर बालकृष्ण को कोई आपत्ति नहीं है। सोमवार को अदालत में बालकृष्ण ने कहा कि इस रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया जाए।
विज्ञापन


आचार्य बालकृष्ण ने 16 जून 2007 को थाना कनखल में अपने और बाबा रामदेव के गुरु स्वामी शंकर देव की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में गुमशुदगी को अपहरण में दर्ज किया गया था।

पहले पुलिस और फिर सीबीआई कई सालों तक इस मामले की जांच करती रही, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सीबीआई ने नौ दिसंबर 2014 को विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट मनींद्र मोहन पांडे की अदालत में फाइनल रिपोर्ट दाखिल की थी। इस पर अदालत ने बालकृष्ण को नोटिस भेजकर आपत्ति के लिए समय दिया था।
विज्ञापन


सोमवार को अदालत में पेश हुए बालकृष्ण ने कहा कि उन्हें इस प्रकरण में कोई आपत्ति दाखिल नहीं करनी है। वहीं सीबीआई ने कहा कि शंकर देव का कुछ पता नहीं चल पाया, न ही उनका शव मिला। भविष्य में उनका कोई सुराग मिलता है तो प्रकरण की दुबारा जांच होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें