फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एचआईवी स्थिति सार्वजनिक करने का मामला सेलाकुई थाने हस्तांतरित

Tue, 04 Aug 2026 10:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यक्ति की एचआईवी स्थिति सार्वजनिक कर सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल करने, 20 लाख रुपये मांगने और संपत्ति के दस्तावेज ले जाने के मामले की विवेचना अब सेलाकुई थाना पुलिस करेगी। न्यायालय के आदेश पर पूर्व में प्रेमनगर कोतवाली में पत्नी, ससुर और साली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामला और घटनास्थल सेलाकुई क्षेत्र से संबंधित होने के कारण विवेचना आधिकारिक रूप से सेलाकुई थाने को हस्तांतरित कर दी गई है।
विज्ञापन

सेलाकुई निवासी व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि पारिवारिक विवाद के बाद पत्नी और उसके मायके वालों ने उसकी एचआईवी स्थिति रिश्तेदारों, परिचितों और रेस्टोरेंट के ग्राहकों को बता दी थी, जिससे उसका व्यवसाय बंद हो गया। साथ ही आरोपियों पर तलाक के एवज में 20 लाख रुपये मांगने, मकान की पंजीकृत रजिस्ट्री अपने साथ ले जाने और अज्ञात व्यक्ति से फोन पर धमकी दिलाने का आरोप लगाया गया था। सेलाकुई थाना प्रभारी लोकपाल परमार ने बताया कि पत्रावली प्राप्त कर ली गई है और सभी आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें