I
Iनेहरू कॉलोनी थानाक्षेत्र में 12 अगस्त को एक पार्क में जर्जर दीवार गिरने से सरकारी स्कूल की शिक्षिका विजय लक्ष्मी की मौत के मामले में पुलिस ने बुधवार को उत्तराखंड जल संस्थान और नगर निगम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।I
Iनेहरू कॉलोनी एसओ संजीत कुमार ने बताया कि परिवार ने शोक में होने की वजह से बीती 18 अगस्त को शिकायत दी, जिसमें संबंधित विभागों के खिलाफ जांच की मांग की गई है। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। घटना के समय (शाम करीब सवा छह बजे) शिक्षिका विजय लक्ष्मी घर के नजदीक मिनी स्टेडियम पार्क अजबपुर कला में टहलने गई थीं। वह फुटपाथ पर बने ट्रैक पर टहल रही थीं, तभी उनके ऊपर जल संस्थान की पानी की टंकी के साथ वाली दीवार गिर गई।
I
Iखौफनाक था हादसाI
Iअस्पताल की रिपोर्ट के अनुसार, दीवार के नीचे दब जाने से शिक्षिका के शरीर में कई जगह फ्रेक्चर हुए थे। दीवार के ऊपर लगी लोहे की भारी कांटेदार ग्रिल उनकी कमर और रीढ़ की हड्डी में घुस गई थी, जिससे अत्यधिक खून बह गया था। परिवार का कहना है कि मौके पर एंबुलेंस के पहुंचने में देरी हुई, उससे पहले पुलिस की गाड़ी उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गई थी। वहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।I