Iगीता मोहन राजा रोड स्थित पार्षद वैभव अग्रवाल के घर से बृहस्पतिवार तड़के तीन मोबाइल चोरी हो गए। पार्षद ने इस संबंध में लक्खीबाग पुलिस चौकी में शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि रात तीन बजे वह उठे तो सब ठीक था। वह फिर से सो गए। सुबह करीब सात बजे उठे तो मोबाइल चोरी हो चुए। उन्होंने कहा कि इसी तरह पहले भी कई चोरियां हो चुकी हैं। करीब दो महीने पहले स्थानीय निवासी अजय सिंघल के यहां से भी मोबाइल चोरी हुए थे। दो दिन पहले हनुमान चौक स्थित पवन अग्रवाल की दुकान से भी गल्ला चोरी हो गया था। I