फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: लाखों की धोखाधड़ी में कपंनी के मालिक समेत चार पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II
I
Iदून में कंपनी के उत्पाद बेचने के लिए एजेंसी के नाम पर की गई है ठगी
I
Iझूठा एग्रीमेंट बनाकर 25 लाख की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने एक कंपनी के मालिक, डायरेक्टर और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि कंपनी उन्हें दून में अपने उत्पाद बेचने के लिए एजेंसी के नाम पर एग्रीमेंट बनाकर रकम ली।
I
Iकांवली निवासी मैनपाल सिंह ने कैंट थाना पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि अप्रैल 2024 में शामली उत्तर प्रदेश निवासी सुशील चौधरी ने उन्हें एक कंपनी के बारे में बताया। जिसमें वह प्रचार-प्रसार का काम करता है। कंपनी के उत्पाद बेचने के लिए दून में एजेंसी लेने के नाम पर नवीन सिंह से मिलवाया गया।
विज्ञापन

I
I
I
Iइसके बाद एक प्रस्ताव से सहमत होकर एक कंपनी के साथ एग्रीमेंट किया। बताया कि इस कंपनी के शराब के उत्पाद दून जिले में बिक्री के लिए वितरक के तौर पर नियुक्त किया जाना था। इसके लिए 40 लाख रुपये की रकम देनी थी। जिसमें पांच लाख रुपये का चेक एडवांस दिया गया।
I
Iकंपनी को देहरादून में अपने उत्पाद बेचने के लिए प्रचार-प्रसार और जरूरत के अनुसार कर्मचारी रखने थे और सरकार से लाइसेंस लेना था। जब कंपनी ये सब नहीं कर पाई तो एग्रीमेंट के अनुसार बाकि बची 35 लाख की रकम नहीं दी। आरोप है कि कंपनी ने झांसे में लेकर जुलाई 2024 को 20 लाख ले लिए।
I
I
I
Iइसके साथ ही कर्मचारी भी रखे गए। लेकिन कंपनी लाइसेंस नहीं ले पाई। इसके बाद 25 लाख वापस करने को कहा तो वापस करने का वादा किया गया। लेकिन कुछ समय बाद न जवाब दिया गया न ही आफिस में जाने दिया गया।
विज्ञापन

I
Iआरोप लगाया कि कंपनी के मालिक, डायरेक्टर और सहयोगी कर्मचारियों ने झूठा एग्रीमेंट बनाकर 25 लाख रुपये ठगे हैं। शिकायत पर कैंट पुलिस ने शामली निवासी सुशील, नार्थ दिल्ली निवासी कंपनी मालिक हरेंद्र सिंह, जयंती रौतेला, गौतम बुद्ध नगर निवासी नवीन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें