फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार की खाल पर घेरे में विधायक और उनकी पत्नी

Wed, 26 Feb 2014 09:24 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ दिन पहले गुलदार की खाल पहने हुए कुंवर प्रणव चैंपियन की पत्नी कुंवरानी देवयानी की तस्वीरें खूब चर्चाओं में रही।
विज्ञापन


पढ़ें, देहरादून की शांत वादियों में लड़कियों ने उठाए ‘हथियार’

अब यह तस्वीरें उनके लिए मुसीबत बनती नजर आ रही हैं। वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो ने प्रमुख वन संरक्षक को वन संरक्षण अधिनियम के तहत जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पढ़ें, कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ेगा पुदीना

हालांकि, प्रमुख वन संरक्षक इस आदेश की जानकारी से इनकार कर रहे हैं।

विरासत में मिली गुलदार की खाल

कुंवर प्रणव चैंपियन अपने फेसबुक अकाउंट में इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि गुलदार की यह खाल उन्हें विरासत में मिली है।

पढ़ें, खुद नौकरी छोड़ी, अब दे रहे दूसरों को रोजगार

एक अन्य फेसबुक पोस्ट में वे यह बताते हुए पाए गए सर्दियों का मजा नेचुरल हीट के साथ। इन तथ्यों के आधार पर पिपुल्स फोर एनिमल संस्था ने उनके खिलाफ शिकायत की।

मुकदमा दर्ज करने की मांग

इसके अलावा प्रमुख वन संरक्षक एवं मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक के दफ्तर से आरटीआई के तहत यह भी पता चला कि कुंवर प्रणव या कुंवरानी देवयानी के नाम से गुलदार की खाल रखने से संबंधित अभिलेख कार्यालय में मौजूद नहीं है।

पढ़ें, इलेक्ट्रॉनिक पेन लिखेगा अपराधी का कच्चा चिट्ठा

सबूतों के आधार पर पीएफए ने कुंवर प्रणव चैंपियन और कुंवरानी देवयानी के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9 के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इस संबंध में एक पत्र उन्होंने मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक को भेजा है।
विज्ञापन

सात साल तक सजा का प्रावधान

आपको बता दें कि यदि यह साबित होता है कि वह खाल गुलदार की ही है तो कुंवर चैंपियन और उनकी पत्नी के खिलाफ उस धारा में मुकदमा दर्ज होगा।

पढ़ें, देहरादून की शांत वादियों में लड़कियों ने उठाए ‘हथियार’

जिसमें फिल्म अभिनेता सलमान खान पर काले हिरण का शिकार करने का मुकदमा चल रहा है। इस धारा में दोषी पाए जाने पर सात साल तक सजा का प्रावधान है।

पढ़ें, कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ेगा पुदीना

हो सकता है कि यह खाल असली न हो। वैसे भी हमारे पास कुंवर चैंपियन या उनकी पत्नी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
- एसएस शर्मा, मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक एवं प्रमुख वन संरक्षक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें