संपत्ति बेचने के नाम पर 42 लाख की धोखाधड़ी के आरोप में भाई-बहन सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक सुमित अग्रवाल निवासी करनपुर डालनवाला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। सुमित अग्रवाल का कहना है कि एक संपत्ति का एग्रीमेंट अमिताभ सकलानी निवासी टी स्टेट बंजारावाला से 45 लाख रुपये में किया था।