फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज में लापरवाही पर डॉक्टर के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाज में लापरवाही के आरोप में एक डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण महिला की मौत हो गई थी। न्यायालय के आदेश पर यह मुकदमा डालनवाला में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

डालनवाला इंस्पेक्टर मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि न्यायालय को शिकायत नीरज ढींगरा निवासी सालावाला ने की है। उन्होंने बताया कि अगस्त 2018 में वह अपनी मां को लेकर क्षेत्र के संतुष्टि अस्पताल गए थे। उनकी मां के शरीर में कमजोरी महसूस हो रही थी। उनकी मां का इलाज डॉ. जगदीश चाचर ने किया। इस दौरान उन्होंने एक ड्रिप लगा दी। कुछ देर तक ड्रिप चली इसके बाद उनकी मां की तबीयत और खराब हो गई। ढींगरा के अनुसार कुछ देर बाद ही उनकी मां की मौत हो गई।
उस वक्त भी उन्होंने शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कई जगह डॉक्टर की शिकायतें कीं, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। इसके बाद उन्होंने अब न्यायालय को शिकायत की थी। न्यायालय के आदेश पर डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें