फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में जानलेवा बन गई है पेयजल लाइन के लिए खुदी सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
पेयजल निगम की ओर से पेयजल लाइन डालने के लिए खोदी गईं सड़कें बारिश में लोगों के लिए मुसीबत बन गई हैं। बारिश होते ही ये तमाम सड़कें कीचड़ में तब्दील हो चुकी हैं। जिन पर चलना खतरे से कम नहीं है। कीचड़ में फिसलकर वाहन चालक रोजाना जख्मी हो रहे हैं।
विज्ञापन

पैदल जाने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा, लेकिन इसकी परवाह न तो पेयजल निगम को है और न नहीं लोनिवि और प्रशासन को। पेयजल निगम की ओर से मेहूंवाला क्लस्टर योजना के तहत पेयजल लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक लाइनों के बिछाने का कार्य पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन पेयजल निगम और लाइन बिछा रही कंपनी की हीलाहवाली और लापरवाही से अभी भी कई इलाकों में लाइन डालने का कार्य जारी है। लाइन बिछाने के लिए पेयजल निगम की ओर से सड़कों को जेसीबी से बेतरतीब ढंग से खोदा जा रहा है। लाइन बिछाने के बाद पेयजल निगम केवल मिट्टी से गड्ढों को पाट रहा है। वर्तमान में मिट्टी बेहरी परवल मार्ग को पेयजल निगम की ओर से लाइन डालने के लिए खोदा जा रहा है। यह मार्ग वैसे भी काफी संकरा है।
निगम की ओर से आधी सड़क लाइन के लिए खोदी गई है। बारिश होने से सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई, जिसमें चलना खतरे से कम नहीं है। इसके अलावा ठाकुरपुर-लक्ष्मीपुर मार्ग, श्यामपुर ट्यूबवेल वाली रोड, गोरखपुर ट्यूबवेल मार्ग के साथ लक्ष्मीपुर के आंतरिक मार्गों की स्थित भी खतरनाक है। पेयजल निगम की ओर से लाइन बिछाने का काम तो पहले पूरा कर लिया है, लेकिन सड़क का निर्माण नहीं हुआ, जिससे ये सड़कें जानलेवा साबित हो रही हैं। सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि खोदी गई सड़कों पर रोजाना हादसे हो रहे हैं, पर कोई भी सुध लेने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

अभी ट्यूबवेल से जोड़ने के लिए लाइनें डाली जा रहीं, जिनका काम शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। इन सड़कों को बनाने के लिए लोनिवि को पेमेंट कर दिया गया है। जल्द काम खत्म कर सड़कों को ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

- सीताराम, महाप्रबंधक, पेयजल निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें