फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक विभाग ने ‘बैलगाड़ी’ से भेजी पोस्ट

Thu, 03 Apr 2014 08:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नानकमत्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
डाक विभाग की काहिली के चलते एक युवक का सरकारी नौकरी पाने का सपना अधूरा रह गया।
विज्ञापन


पढ़ें, 'गुजरात बने न बने, लेकिन मोदी बन गए हैं मॉडल'

गोरखपुर से फिजीकल टेस्ट के लिए भेजा गया बुलावा पत्र 46 दिन बाद युवक को मिला। खास बात यह है कि कॉल लेटर स्पीड पोस्ट या रजिस्ट्री के माध्यम से भेजे जाते हैं।

ज्यादा देर तक नहीं टिकी खुशी

ग्राम नगला के नवीन चंद पुत्र स्व. जगन्नाथ दत्त ने रेलवे में नौकरी के लिए आवेदन किया था।

पढ़ें, देहरादून के इस स्कूल में पढ़ेगी गांधी परिवार की बेटी

लिखित परीक्षा के बाद सरकारी नौकरी पाने का ख्वाब साकार होता नजर आया। एक अप्रैल को पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर से आए कॉल लेटर को देखकर नवीन खुशी में झूम उठा लेकिन यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिकी।
विज्ञापन

इंटरव्यू के डेट ‌निकल जाने के बाद मिला कॉल लेटर

नवीन ने जब लिफाफा खोला तो वह हक्काबक्का रह गया। विभाग द्वारा उसे शारीरिक परीक्षण के लिए आठ मार्च को महाराजा रणजीत सिंह स्टेडियम कपूरथला (पंजाब) बुलाया गया था।

पढ़ें, एनडी तिवारी से परेशान हैं कांग्रेस आलाकमान

गोरखपुर से कॉल लेटर डिस्पैच की तिथि 15 फरवरी थी, जो उसे एक अप्रैल को मिला। विभागीय लापरवाही से युवक रोजगार पाते रह गया। लिफाफे पर नानकमत्ता डाकघर पंहुचने की तिथि एक अप्रैल लिखी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें