फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: इस बार खेल महाकुंभ में इनाम में मिलेगी कार

Tue, 10 Jul 2018 08:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

खेल महाकुंभ में इस वर्ष फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता की विजेता टीम के प्रत्येक सदस्य को पुरस्कार के रूप में कार दी जाएगी। उपविजेता टीम के प्रत्येक सदस्य को बाइक और तीसरी स्थान पर रही टीम के सदस्यों को स्कूटी दी जाएगी।

विज्ञापन


मंगलवार को श्री लक्ष्मण विद्यालय में मेधावियों को सम्मानित करने के बाद खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने यह जानकारी दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं से पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष खेल महाकुंभ में फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें पहले स्थान पर रहने वाली टीम के सभी 15 सदस्यों को एक-एक कार दी जाएगी। दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम के खिलाड़ियों को बाइक और तीसरे स्थान पर रहने वालों को स्कूटी दी जाएगी। 

अरविंद पांडेय ने बताया कि जल्द ही वह राज्य में सभी खेलों की एसोसिएशनों के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। इस वर्ष खेल महाकुंभ में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें