उत्तराखंड में देवप्रयाग से आगे सोड़पानी में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि देर रात एक एक आइटेन कार संख्या यूके 07- 3233 देवप्रयाग से कुछ दूरी आगे सोड़पानी के पास खाई में जा समाई। सुबह हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
हादसे में नरेंद्र ठाकुर थाना प्रभारी हिंडोलाखाल, टिहरी गढ़वाल और हिंडोलाखाल थाने में ही तैनात महिला सिपाही नील कमल, सिपाही सचिन की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी टिहरी बीजे सिंह भी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।