रेस्क्यू टीमों ने मृतकों के शवों को बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल एक बच्ची को 108 एंबुलेंस की मदद से तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुंडा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।
हादसे के दौरान लापता एक मासूम का अभी पता नहीं चल सका है। उसकी तलाश में अभियान चलाया जा रहा है। डीएम डॉ. आशीष चौहान समेत तमाम आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। हादसे की सूचना मिलने के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
नई टिहरी में भागीरथीपुरम से जिला मुख्यालय की तरफ जा रही एक कार ने मालू पाणी के पास खड़े बाइक सवारों पर टक्कर मार दी, जिससे बाइक और कार सवार सहित आठ लोग चोटिल हो गए। सभी को 108 सेवा से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भागीरथीपुरम चौकी प्रभारी मनवर सिंह नेगी ने बताया कि कार सवार सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे नई टिहरी की तरफ जा रहे थे कि मालू पाणी के पास कार अनियंत्रित होकर वहां पानी भरने के लिए साइड में बाइक के साथ खड़े युवकों से टकरा गई, जिससे बाइक सवार संदीप पुत्र राज सिंह निवासी पाली गागड़ हेली सहारनपुर और विकास पुत्र ओम प्रकाश निवासी चुड़ियाला भगवानपुर हरिद्वार चोटिल हो गए।
कार में बैठे गोपाल बिष्ट, तरुण, विकास, मोहित सकलानी, प्रीति भंडारी और पूर्वी नेगी आदि को चोट आ गई। सभी लोगों को 108 सेवा से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। डाक्टर ने सभी को खतरे से बाहर बताया है।