फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: नैनबाग-क्यारी मोटर मार्ग पर यमुना नदी में गिरी कार, एक की मौत, चार लोग घायल 

Thu, 09 Apr 2020 09:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
कार हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड में नैनबाग-क्यारी मोटर मार्ग पर एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर 800 मीटर नीचे यमुना नदी में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, चार अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार कार क्यारी से नैनबाग की ओर जा रही थी।

विज्ञापन


शाम पांच बजे उभौ खड्ड छानी के पास चालक का वाहन से नियंत्रण खो गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार सवार आशु (22) पुत्र ब्रह्मदत्त
निवासी क्यारी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, सुशील नौटियाल (42) पुत्र परमानंद नौटियाल निवासी मरोड़ नैनबाग, अरविंद (35) पुत्र ब्रह्मदत्त, निखिल(22) पुत्र अर्जुन दत्त और जयपाल (28) पुत्र खजीदास सभी निवासी क्यारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


दुर्घटना होने के बाद सूचना पाकर राजस्व निरीक्षक भोपाल दास, राजस्व उपनिरीक्षक जगतराम शर्मा और नैनबाग थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को वाहन से बाहर निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

एसडीएम कालसी डॉ. अपूर्वा सिंह ने बताया कि सुशील नौटियाल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना होने के बाद सुशील ने ही घटना की जानकारी फोन पर ग्रामीणों को दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस और तहसील प्रशासन को दी।

विज्ञापन

पत्थर लगने से घायल युवक की देहरादून अस्पताल में मौत

देवप्रयाग में ऑल वेदर रोड कटिंग के दौरान पत्थर लगने से गंभीर घायल युवक की अस्पताल में मृत्यु होने पर पुलिस ने जेसीबी ऑपरेटर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के रिश्तेदार सीताराम रणाकोटी ने ऑपरेटर के खिलाफ तहरीर दी है।

विगत 28 मार्च को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंतगाव के समीप  दूध लेने जा रहा 27 वर्षीय अजय बंगवाल पुत्र श्वेतराम भारी पत्थर की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गया था। घटना के वक्त अजय गांव के अन्य लोगों के साथ गदेरे के समीप जा रहा था। इस दौरान लोगों ने जेसीबी ऑपरेटर से कुछ देर रुकने का अनुरोध किया था, लेकिन वह रुका नहीं।

घायल युवक का देहरादून में उपचार चल रहा था। बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। जिसके बाद उसके रिश्तेदार ने मुकदमा दर्ज कराया। मृतक के पिता जीआईसी बछेलीखाल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं और पंतगांव में किराए के भवन में रहते हैं। थाना प्रभारी महिपाल रावत ने बताया कि ऑपरेटर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। चौकी प्रभारी बछेलीखाल विक्रमलाल कोहली को विवेचना अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें