फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी में बारात से वापस लौट रही कार दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, नैनीताल में बोलेरो खाई में गिरी

Sun, 21 Oct 2018 10:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
accident
विज्ञापन

शादी से वापस लौटते वक्त कठूड-नैचोली मोटर मार्ग पर एक कार दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई और एक अन्य युवक घायल हो गया है। वहीं नैनीताल में एक बोलेरो खाई में जा गिरी। कठूड-नैचोली मोटर मार्ग पर हुई कार दुर्घटना के घायल को परिजन उपचार के लिए जौलीग्रांट अस्पताल ले गए हैं।

 

विज्ञापन

चंबा विकासखंड के नौल्टा नैचोली गांव से बीते दिन एक बारात जौनपुर ब्लॉक के धनौली गांव गई हुई थी। रात नौ बजे बारात वापस नैचोली गांव लौट गई थी। जब बारात में शामिल आल्टो कार संख्या यूके 07 एपी 4001 में सवार तीन युवक रात 11.30 बजे तक वापस नहीं लौटे तो गांव वालों ने उनकी तलाश शुरू की।

 

ढूंढखोज के दौरान नैचोली गांव से दो किमी. दूर कठुड के समीप लोगों को कार खाई में गिरने का आभास हुआ। रात में अंधेरा होने के कारण काफी देर तक लोगों को घटना स्थल पर कार दिखाई नहीं दी। रात करीब डेढ़ बजे कार 300 मीटर गहरी खाई में मिली।

दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया

सूचना पर मौके पर पहुंचे राजस्व उप निरीक्षक अरविंद कुमार, केएन उनियाल ने ग्रामीणों के साथ घटना स्थल से वाहन चालक संजय (25) पुत्र कुंदन लाल निवासी खोपडीधार फैगुल, शीशपाल (25) पुत्र राजेंद्र निवासी टिंगरी धारअकरिया का शव मौके से बरामद किया।

जबकि इस दुर्घटना में सुनील (30) पुत्र सुदामा निवासी भंडारगांव खाड़ी गंभीर रूप से घायल मिला। घायल को परिजन उपचार के लिए अपने साथ जौलीग्रांट अस्पताल ले गए। राजस्व उप निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि शनिवार को जिला अस्पताल बौराड़ी में मृतकों का पोस्टर्माटम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। दुर्घटना कैसे हुई यह पता नहीं चल पाया है।

एक का इकलौता चिराग बुझा 
कठूड-नैचोली मोटर मार्ग पर हुई कार दुर्घटना में खोपडीधार फैगुल निवासी कुंदन लाल के घर का एक मात्र चिराग हमेशा के लिए बुझ गया है। इस दुर्घटना में उनके इकलौते बेटे संजय की दर्दनाक मौत हो गई है। संजय की दो बड़ी बहनों की शादी हो गई है और दो छोटी बहनों शादी होनी बाकी है। वृद्ध पिता खेती कर परिवार का पालन पोषण करते है। हंसमुख और मिलनसार स्वभाव का संजय बेरोजगार था, लेकिन पिता के हर काम में वह मददगार बनकर परिवार की जिम्मेदारियों को बखुभी निभाता आ रहा था। इस हादसे ने  कुंदन लाल के परिवार को झकझौर कर रख दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को तड़के तीन बजे भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग के कैंची के मध्य एक बोलेरो वाहन 200 फिट गहरी खाई में गिरा गया।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू कार्य किया। बोलेरो संख्या यूके 06 टीए 3316 में सवार सभी 10 लोगों को एसडीआरएफ की टीम द्वारा खाई से निकालकर भवाली के स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया।

हल्द्वानी से बागेश्वर की ओर जा रही बोलेरो के कैंची के पास पहुंचते ही चालक को झपकी आ गई और वाहन अनियंत्रित होकर 200 गहरी खाई में जा गिरा। शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को खाई से बाहर निकाला।

ये लोग हुए हादसे में घायल
कमरुल हसन पुत्र अब्दुल शाहिद निवासी बारादरी बरेली उम्र 45, गोकुलानन्द पुत्र प्रयाग दत्त निवासी कपकोट उम्र 54, दिनेश तिवारी पुत्र चन्द्रदत्त निवासी नवाबी रोड हल्हानी उम्र 47, दीपक कुमार पुत्र नारायण प्रसाद निवासी रीमा बागेश्वर उम्र 26, शंकर प्रसाद पुत्र प्रताप राम निवासी रीमा बागेश्वर उम्र 35, नवीन चन्द पाण्डे पुत्र देबी दत्त नि० रविन्दर नगर बिन्दुखता उम्र 42,आसिम उर रहमान पुत्र लकुर रहमान नि० नहटौर बिजनौर उम्र 41, सूरज रावत पुत्र राजेन्द्र रावत नि० गरुड़ बागेश्वर उम्र 24 बीएफएफ जवान, सोमेश कुमार अवस्थी पुत्र सुशील कुमार निवासी राजाजीपुरम लखनऊ उम्र 31, वाहन चालक समीर पुत्र रफीक निवासी आजाद नगर हल्द्वानी उम्र 24 ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें