फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पौड़ी से देहरादून जा रही कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत

Wed, 08 May 2019 06:19 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
खाई में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड के पौड़ी में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गुमखाल लक्ष्मणझूला मोटर मार्ग पर सिलोगी के निकट मंगलवार सायं एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


मृतक आपस में रिश्तेदार थे, और शादी-समारोह में भाग लेने रीठाखाल से देहरादून जा रहे थे। राजस्व पुलिस के अनुसार मंगलवार सायं एकेश्वर प्रखंड के कुरख्याल निवासी कुलदीप रावत पुत्र रेवत सिंह (42) और पोखड़ा ब्लाक के मेलगांव निवासी देशबंधु (60) पुत्र रिजाब सिंह, कोमल (11) पुत्री विश्वबंधु एवं मानू (7) पुत्र विश्वबंधु कार से देहरादून शादी में जा रहे थे। 

कार सिलोगी से दो किलोमीटर आगे अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। एकांत होने से दुर्घटना का पता नहीं चल पाया। बुधवार सुबह परिजनों द्वारा खोजबीन किए जाने पर दुर्घटना का पता लगा। 
विज्ञापन


दुर्घटना में कार सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक कोमल और मानू भाई-बहन, देशबंधु उनके ताऊ और कुलदीप फुफेरा भाई था। सूचना पर मौके पर पहुंची लैंसडाउन और गुमखाल पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को खाई से निकालकर पीएम के लिए कोटद्वार भिजवाया।

विज्ञापन

कार हादसे में एक की मौत

पौड़ी में ही मंगलवार को बीरोंखाल-मैठाणाघाट-रामनगर मोटर मार्ग पर कार के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जबकि एक घायल हो गया था। 

कार बीरोंखाल से एक कार मैठाणाघाट रामनगर की ओर जा रही थी। जो पॉलीटेक्निक कालेज के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। 

एसआई थाना थलीसैण मनोज गैरोला ने बताया कि कार दुर्घटना में हरविंदर सिंह पुत्र स्व. गोविंद सिंह उम्र 47 वर्ष निवासी पनास गांव की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घायल चालक धीरेंद्र सिंह पुत्र पीतांबर सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम रगड़ीगाड़ थलीसैण को हल्की चोटें आई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें