फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद कुख्यात भूरा का नया फेसबुक अकाउंट आया सामने, खुद को बताया प्रॉपर्टी डीलर

Wed, 08 May 2019 10:49 AM IST
अलका त्यागी कुणाल दरगन, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

अमृतसर (पंजाब) की जेल में बैठकर फेसबुक चला रहे बदमाश अमित मलिक उर्फ भूरा ने अपने नए अकाउंट पर खुद का प्रोफेशन प्रॉपर्टी डीलर बताया है। बदमाश ने 21 अप्रैल को बने इस अकाउंट पर चार फोटो अपलोड की है हालांकि एक फोटो नई है बाकी सब पहले से उसके नाम से चले आ रहे तीन अन्य अकाउंट में भी अपलोड की गई है।

विज्ञापन


अब सवाल ये ही है कि फेसबुक अकाउंट भूरा खुद संचालित कर रहा है या फिर उसके नाम से कोई दूसरा फेसबुक अकाउंट पर सक्रिय है। उत्तराखंड के इतिहास में पड़ोसी जिले मुजफ्फरनगर से ताल्लुक रखने वाला बदमाश अमित मलिक उर्फ भूरा ही अब तक का सबसे बड़ा इनामी अपराधी रहा है।

विज्ञापन

बागपत में उत्तराखंड पुलिस की अभिरक्षा से स्वचलित हथियार लेकर फरार हुए भूरा पर उस वक्त तीन राज्यों ने 11 लाख का इनाम रखा था, लेकिन वह नाटकीय ढंग से पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़ा था।

अब भी वह पंजाब की ही जेल में है। हरिद्वार में बदमाश भूरा ने रुड़की जेल के गेट पर अंधाधुंध फायरिंग कर बदमाश चीनू पंडित के तीन समर्थकों को मौत का नींद सुला दिया था, उस वारदात ने पूरे सूबे को हिलाकर रख डाला था। पंजाब की जेल में बैठकर भूरा फेसबुक पर एक्टिव है।

अब तक उसके तीन अकाउंट थे, लेकिन 21 अप्रैल को नया अकाउंट बनाया गया है। इस अकाउंट में भूरा ने खुद को गैंगस्टर की बजाय प्रॉपर्टी डीलर बताया है और एक काल्पनिक घर की फोटो भी अपलोड की है। बाकी तीन फोटो पहले के अकाउंट में भी नजर आती है और भूरा की फ्रेंड लिस्ट में 305 लोग शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें