Iदेहरादून-मसूरी मार्ग पर मैगी प्वाइंट के पास एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने घायलों को खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
I
Iशहर कोतवाल संतोष कुंवर ने बताया कि रविवार सुबह साढ़े पांच बजे स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि पानी वाला बैंड मैगी प्वाइंट के पास एक कार सड़क से 200 फीट से अधिक गहरी खाई में गिर गई है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम सहस्रधारा से उप निरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। घटना में कार चालक नैतिक राज (32) निवासी ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश और अनुराग चौधरी (31) निवासी नालापानी चौक हिल व्यू अपार्टमेंट रायपुर देहरादून घायल हो गए। दोनों को एसडीआरएफ की सहायता से देहरादून के अस्पताल में रेफर किया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक मसूरी घूमने आ रहे थे।I