फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकलव्य स्कूल में स्थापित हुई जैविक कचरा प्रबंधन मशीन

विज्ञापन
कालसी में जैविक कूड़ा निस्तारण करने के लिए रखी मशीन का निरीक्षण करते अधिकारी। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव सौरभ जैन ने एकलव्य आदर्श स्कूल में स्वच्छ भारत अभियान के तहत जैविक कचरा प्रबंधन मशीन का शुभारंभ किया। उक्त मशीन को सॉल्यूशन आईएनसी संस्था के माध्यम से स्कूल को उपलब्ध कराया गया है। यह मशीन जैविक कचरे को खाद में परिवर्तित करती है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. जीसी बडोनी ने बताया कि मशीन से बनने वाली कंपोस्ट खाद का इस्तेमाल स्कूल परिसर में बनाए गए बर्थडे गॉर्डन में किया जाएगा। संयुक्त सचिव ने बताया कि मशीन का प्रयोग यदि सफल रहता है तो इसे अन्य स्कूलों में भी स्थापित कराया जाएगा। उन्होंने स्कूल में बने पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला, कला कक्षा, कंप्यूटर रूम और म्यूजियम का भी निरीक्षण किया। म्यूजियम में रखी गई जनजातीय वस्त्र, आभूषण, बर्तन, काष्ठ कलाकृतियां और औजारों के बारे में जानकारी हासिल की। जनजाति कल्याण विभाग के डॉ. धर्मेंद्र पाल सिंह राठौर और सहायक सांख्यिकी अधिकारी ने संयुक्त सचिव का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस मौके पर भीम सिंह नेगी, जसबीर सिंह बासकंडी, संजीव रावत, अतुल काला, चंद्रमोहन शर्मा, सुनील सिंह सजवाण, रवि गोस्वामी, नीरज मेहता, सरजु कुमार, आशुतोष भट्ट, हर्षवर्द्धन डोभाल, हिम्मत सिंह, दलीप सिंह, सचिन चमोली, यशपाल शर्मा, स्वपनिल पांडेय, सपना ठाकुर, अमिता रावत, सुनीता रावत, रीना रावत, शिवानी राठौर, वर्तिका बिष्ट, सीमा चौहान, दीपिका डबराल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें