देहरादून जिले के त्यूनी में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। वहीं टिहरी में बूढ़ाकेदार-कोट विशन मोटर मार्ग पर डडोली गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई।
देहरादून के त्यूनी में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार में सवार दो लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी (उत्तरकाशी) में भर्ती कराया गया। घटना त्यूनी तहसील के राजस्व क्षेत्र हनोल की है। जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह कार त्यूनी से मोरी जा रही थी।
सुबह करीब छह बजे चातरी गाड के समीप चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार करीब पचास मीटर नीचे खाई में जा गिरी। वाहन गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटना स्थल की ओर दौड़। ग्रामीणों ने खाई से दोनों को बाहर निकाला।
कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। उनकी पहचान रिजवान खान (45) पुत्र हसन खान और धमेंद्र शर्मा (41) पुत्र नरेंद्र शर्मा दोनों निवासी पश्चिमीवाला विकासनगर के रूप में हुई। दोनों के हाथ और पैर में चोटें आई है।