इसके बाद घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पुरोला पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल नीरज व विपिन भंडारी को हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया।
चौकी इंचार्ज एसआई साहिल वशिष्ठ ने बताया कि वाहन हादसे में मृत दोनों व्यक्तियों का पंचनामा किया जा रहा है। दो गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, जबकि एक अन्य घायल की हालत सामान्य है। सभी लोग पुरोला प्रखंड के करड़ा गांव के निवासी हैं।