फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पौड़ी में बड़ा हादसा, बरातियों से भरी मैक्स खाई में गिरने से दो की मौत, सात घायल

Sun, 12 May 2019 06:22 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
कार हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड के पौड़ी में बड़ा हादसा हुआ है। जिले के खंड मल्ला गांव के समीप बरातियों से भरी मैक्स के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। बरात साकरसैण से खंड मल्ला गांव जा रही थी। हादसे के बाद से वाहन चालक फरार है। 

विज्ञापन


जिले के साकरसैण गांव से एक बरात रविवार को खंड मल्ला गांव के लिए रवाना हुई थी। बरात में कई वाहन शामिल थे। इसी बीच खंड-नौटी-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग पर खंड मल्ला के पंदयारगाड़ में बरात में शामिल एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

स्थानीय लोगों और बरातियों ने रेस्क्यू कर घायलों को खाई से बाहर निकाला। एक घायल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ लाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पैठाणी रविंद्र सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय पौड़ी भेज दिया गया है। हादसे में विनोद सिंह (34) पुत्र कल्याण सिंह निवासी साकरसैण और सुरेंद्र सिंह (32) पुत्र रामचरण निवासी साकरसैण की मौत हो गई है।

दुर्घटना के बाद से वाहन चालक फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। थानाध्यक्ष सिंह ने बताया कि दुर्घटना में घायल मनोहर सिंह, प्रदीप, विशंबर, रविंद्र सिंह व प्रमोद सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में भर्ती कराया गया है, जबकि नरेंद्र सिंह, संकुली देवी व महाराज को जिला चिकित्सालय पौड़ी रेफर किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें