फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सड़क से नीचे गिरी, एक की मौत, तीन घायल

Tue, 22 Mar 2016 07:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नरेंद्रनगर (टिहरी)
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : graphic
विज्ञापन
ऋषिकेश-चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाजल के समीप एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में एक की मौत हो गई है जबकि तीन अन्य घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए नरेंद्रनगर श्रीदेव सुमन चिकित्सालय में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को टिहरी निवासी अमन भट्ट (17) अपनी बड़ी बहन सलोनी (21) को ऑल्टो कार संख्या यूके 07-8581 से लेकर ऋषिकेश से घर जा रहा था।

जाजल पुलिस चौकी के समीप कार अनियंत्रित होकर ऊपर की सड़क से 20 मीटर नीचे की सड़क पर जा गिरी। दुर्घटना में अमन भट्ट पुत्र मायाराम भट्ट, उसकी बहन सलोनी, नैना (20) पुत्री आरएस नेगी रजाखेत, वाहन चालक रणजीत सिंह (45) पुत्र रतन सिंह पशुलोक ऋषिकेश निवासी घायल हो गए।

सूचना मिलने पर जाजल पुलिस चौकी प्रभारी आलम सिंह गुसाईं व सुंदर सिंह ने घायलों को कार से निकालकर 108 सेवा के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने अमन भट्ट को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

होली की खुशी पलभर में हुई काफूर

मौत - फोटो : file
डॉक्टरों ने अन्य तीन घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई हैं। अमन के पिता नई टिहरी जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक के कार्यालय में लेखाकार के पद पर कार्यरत है।

परिजनों की नहीं दी सूचनापरिजनों की नहीं दी सूचना
कार दुर्घटना में मृत अमन घर का एकलौता चिराग था। अमन की बड़ी बहन सलोनी जौलीग्रांट में न‌र्सिंग का कोर्स कर रही है। होली की छुट्टी पर अमन बहन को लेकर घर आ रहा था लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था।

परिजनों को अभी किसी ने इस दर्दनाक घटना की सूचना नहीं दी है। अमन नई टिहरी कान्वेंट स्कूल में 11 वीं कक्षा का छात्र था। वह मूल रूप से अंजनीसैण पुजार गांव के निवासी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें