फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी: अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिरी कार, दुर्घटना में पांच लोग घायल 

Wed, 09 May 2018 09:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनबाग (टिहरी)
विज्ञापन
car accident in tehri, - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तरकाशी से देहरादून जा रही एक कार नगुण-भवान मोटर मार्ग पर मौरियाणा के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों और 108 सेवा की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ में भर्ती किया गया है। 

विज्ञापन


बुधवार शाम करीब 4.30 बजे उत्तरकाशी से देहरादून जा रही थी। मौरियाणा के समीप कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। 

दुर्घटना में आईटीबीपी 12वीं वाहिनी मातली में कार्यरत जवाहर जोशी पुत्र नाथूराम उनकी पत्नी पुष्पा जोशी निवासी नत्थूवाला देहरादून, राजेंद्र जगुड़ी पुत्र ज्ञानानंद जगुड़ी व उनकी पत्नी सरस्वती जगुड़ी और भाई विजेंद्र प्रसाद जगुड़ी सभी निवासी जोगथ उत्तरकाशी घायल हो गए हैं। थत्यूड़ थानाध्यक्ष एमएल जखमोला ने बताया कि विजेंद्र जगुड़ी को अधिक चोटें आई हैं। उन्हें हायर सेंटर देहरादून रेफर किया जा रहा है। अन्य लोगों की स्थिति खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें