फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार, तीन युवक सहित एक युवती हुई घायल

Mon, 29 Jul 2019 11:24 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आज सुबह मसूरी देहरादून मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां किमाड़ी गांव के पास एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

विज्ञापन


घटना आज सुबह करीब छह बजे की बताई जा रही है। कार में सवार तीन युवक और एक युवती घायल हो गए हैं। मसूरी पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकाल गया। सभी को 108 एंबुलेंस के द्वारा देहरादून के दून अस्पताल लाया गया है। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


घायलों के नाम:

प्रतीक सिंह बोरा निवासी दिल्ली, शुभम पासवान निवासी देहरादून, आयूशी मंडोला निवासी देहरादून, चालक प्रतीश।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें