फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसाः दिल्ली के तीन पर्यटकों की मौत

Fri, 01 Aug 2014 01:36 AM IST
अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से घूमने आए पर्यटकों की आई-20 कार बुधवार देर रात धनोल्टी से मसूरी लौटते समय बाटाघाट के पास करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में तीन पर्यटकों की मौत हो गई। दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को आईटीबीपी और पुलिस के जवान तीन घंटे की मशक्कत के बाद सड़क तक ला सके। घायलों को पहले लंढौर कम्यूनिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर शाम उन्हें मैक्स अस्पताल देहरादून रेफर किया गया।

मुनीष कुमार गोयल (29), पंकज शर्मा (35) निवासी चंद्रलोक, शाहदरा के अलावा नीटू (35), रामू (35) और अमित (25) सभी शाहदरा, दिल्ली निवासी कार से घूमने आए थे। बुधवार रात करीब 11 बजे धनोल्टी घूमने के बाद मसूरी लौटते वक्त बाटाघाट के पास कार खाई में गिर गई। हादसे में नीटू, रामू और अमित की मौत हो गई।
विज्ञापन

15 घंटे तक तड़पते रहे खाई में

स्थानीय लोगों के अनुसार बुधवार रात कोई चीज गिरने की तेज आवाज सुनी थी लेकिन वे समझ नहीं पाए। बृहस्पतिवार को दिन में 11 बजे घास लेने आई महिलाओं ने कार दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी दी।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और आईटीबीपी के जवान मौके पर पहुंचे। घायलों को सड़क तक लाने में आईटीबीपी और पुलिस के जवानों को करीब तीन घंटे मशक्कत करनी पड़ी।

कार दुर्घटना में दो पर्यटक लगभग 15 घंटे तक मौत और जिंदगी के बीच जूझते रहे। खाई में गिरी आई-20 चकनाचूर हो गई। मुनीष कुमार गोयल और पंकज शर्मा बुरी तरह घायल हो गए।

अस्पताल में भर्ती मुनीष गोयल ने साथियों का नाम और पता बताया। पंकज शर्मा बेहोशी की हालत में हैं। मुनीष ने बताया पांच दोस्त दिल्ली से मसूरी घूमने आए थे। मसूरी से धनोल्टी आते वक्त हादसा हुआ।
विज्ञापन

आईटीबीपी की तेजी से बची दो जानें

राहत एवं बचाव में निपुण आईटीबीपी के जवानों की तत्परता और कुशल प्रशिक्षण के कारण घायल मुनीष और पंकज की जान बच सकी।

सड़क से करीब पांच सौ मीटर दूर खाई में गिरी कार के परखच्चे उड़ गए। ऐसे में दोनों घायलों की स्थिति कैसी होगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। आईटीबीपी के जवानों ने लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद घायलों को खाई से निकाला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें