फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रईसजादे की कार ने मचाया कोहराम, 10 घायल

Thu, 28 Aug 2014 12:23 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
रईसजादे की तेज रफ्तार कार ने एक पॉलिटेक्निक छात्र की जान ले ली और दो कार, दो बाइक, एक स्कूटी एवं एक पैदल यात्री को टक्कर मारकर करीब 10 लोगों को घायल कर दिया।
विज्ञापन


दो घायलों की हालत गंभीर
दून अस्पताल में भर्ती दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक के हाथ-पैर में चोट आई है तो दूसरे का पैर टूट गया है। आरोपी कार चालक को छोड़ने का आरोप लगाते हुए कई लोगों ने दून अस्पताल में हंगामा किया और धरने पर बैठ गए।

जबकि पुलिस का कहना है कि आरोपी मौके से फरार हो गया था। घायल अशोक के भाई राजेश ने पुलिस को तहरीर दी है। सीओ सिटी मनोज कत्याल का कहना है कि मामले में गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


बुधवार देर रात करीब साढ़े दस बजे विकासनगर से शहर की तरफ आ रही तेज रफ्तार कार ने नंदा की चौकी के बास पहले एक बाइक में टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दो युवक दूर जा गिरे।

इसके बाद एक कार, एक बाइक, एक स्कूटी को टक्कर मार दी। सड़क के किनारे पैदल चल रहे पित्थूवाला पॉलिटेक्निक के छात्र अंकित मौर्या को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद एक अन्य कार को टक्कर मारने के बाद कार सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। कार विजय पार्क निवासी राजीव शर्मा चला रहा था। राजीव शर्मा फाइनेंस का धंधा करता है। आरोप है कि वह शराब के नशे में कार चला रहा था।

चालक को लोगों ने पकड़ कर खूब पीटा
बताते हैं कार के पेड़ से टकराने के बावजूद राजीव को चोट नहीं आई। जैसे ही वह कार से बाहर निकला लोगों ने उसे पकड़ लिया। इससे पहले कि लोग उसकी पिटाई करते मौके पर प्रेम नगर चौकी से पुलिस पहुंच गई।

पुलिस ने बड़ी मुश्किल से उसे गुस्साई भीड़ से बचाया। हालांकि जब पुलिस पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाकर लोगों ने हंगामा किया तो पुलिस ने कहा कि जब वह मौके पर पहुंची तो आरोपी कार चालक भाग गया था।

तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रहे जिस अंकित मौर्या (19) पुत्र आरके मौर्या को कुचला वह पित्थूवाला पॉलिटेक्निक का छात्र था। उसके पिता सुद्धोवाला पॉलिटेक्निक में कार्यरत हैं। दून अस्पताल में भर्ती नंदा की चौकी निवासी सुनील कुमार (सेना से रिटायर्ड) और अशोक कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि दोनों एक ही बाइक पर सवार थे। इनके अलावा सात-आठ अन्य लोग भी घायल हुए थे जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घायलों के साथ दून अस्पताल पहुंचे लोगों ने पुलिस पर आरोपी कार चालक को छोड़ने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और धरने पर बैठ गए।

पुलिस देर रात तक उन्हें समझाती रही। लोगों का आरोप था कि पुलिस ने कार चालक को भागने में मदद की है। जबकि पुलिस का कहना है कि आरोपी कार चालक मौके से ही फरार हो गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें