फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: चंपावत के मूलाकोट में खाई में गिरी कार, चालक की मौत, तीन लोग घायल

Sun, 25 Oct 2020 09:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
कार हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड के चंपावत में पाटी ब्लॉक के मूलाकोट में एक कार के खाई में गिरने से इसके चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। 

विज्ञापन


कार रविवार दोपहर अमोली से पाटी जा रही थी कि मूनाकोट मटियाली बैंड के पास कच्ची सड़क से करीब 50 मीटर नीचे खाई में गिर गई। कार चला रहे ग्राम बांस बसवाड़ी निवासी कार स्वामी ललित जोशी (32) पुत्र जगदीश चंद्र जोशी कार की कार के नीचे दबने से मौत हो गई।

मनीष जोशी (16) पुत्र भुवन चंद जोशी निवासी बांस बसवाड़ी, आशा (25) पत्नी मोहन चंद्र निवासी अमोली और उनकी डेढ़ वर्ष की पुत्री को मामूली चोटें आईं। तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

13 दिन में तीसरा हादसा 

हादसे की सूचना मिलते ही पाटी के थानेदार नारायण सिंह, एसआई चंद्र सिंह रावत दलबल के साथ मौके पर पहुंच राहत और बचाव कार्य किया। चिकित्साधीक्षक डॉ. जुनैद कमर ने लोहाघाट में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। 

चंपावत जिले में अक्तूबर में महज 13 दिनों में यह तीसरी सड़क दुर्घटना है। इससे पूर्व 13 अक्तूबर को राईकोट गांव में फौज के वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई थी। और एक दिन बाद 14 अक्तूबर को खोलका में कार के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें