फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार पेड़ से टकराई, दो मौसेरे भाइयों की मौत, तीसरे को हल्द्वानी किया रेफर

Wed, 12 Jun 2019 08:38 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाजपुर
विज्ञापन
कार के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कालाढूंगी थानांतर्गत गड़प्पू जंगल में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार में सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां डाक्टरों ने दो मौसेरे भाइयों को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल युवक का इलाज हल्द्वानी निजी अस्पताल में चल रहा है। 

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर काशीपुर की प्रकाश कॉलोनी महुआखेड़ागंज निवासी अक्रांत सिंह (20) पुत्र सुखदेव सिंह, उसका मौसेरा भाई जपनीत सिंह (17) पुत्र अवतार सिंह निवासी बेरिया दौलत बाजपुर और तनवीर सिंह दोराहा निवासी कार (यूके06/एन 1100) से कालाढूंगी नया गांव स्थित अमर मेमोरियल पब्लिक स्कूल में किसी काम से गए थे। वे एक साथी को कालाढूंगी छोड़कर लौट रहे थे कि गड़प्पू जंगल में अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार के परखचे उड़ गए। कार में सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें किसी वाहन से सीएचसी लाया गया। डाक्टरों ने जपनीत सिंह और अक्रांत सिंह (रिश्ते में मौसेरे भाई) को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल तनवीर सिंह को बाजपुर के एक निजी अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराकर रुद्रपुर भेजा गया। वहां उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


खबर मिलते ही मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंचे। एसएसआई राजेश कुमार यादव ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भेज दिया है। बताते हैं कि तीनों साथी कालाढूंगी नया गांव स्थित अमर मेमोरियल पब्लिक स्कूल से किसी बच्चे की मार्कशीट लेने गए थे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें