फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: शादी समारोह से लौटते हुए अनियंत्रित होकर गंगनहर गिरी कार, दो लोगों की डूबने से मौत

Sat, 21 Feb 2026 01:18 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

कार अनियंत्रित होकर गंगनहर जा गिरी। हादसे में दो लोगों की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
कार हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी समारोह से लौटते हुए अनियंत्रित होकर गंगनहर के रजवाहे में गिर गई जिसमें सवार दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के तांसीपुर गांव के पास देवबंद से एक शादी समारोह से लौट रही कार अचानक ही तांसीपुर के पास अनियंत्रित होकर गंगनहर के रजवाहे में गिर गई।

विज्ञापन


हादसे में कार में सवार रुड़की निवासी सचिन धीमान और अमन त्यागी नाम के दोनों लोगों की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस और जल पुलिस के द्वारा रजवाहे में सर्चिंग अभियान चलाकर दोनों के शवों को गंगनहर से बाहर निकाला गया। जिसके बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand Weather:  मौसम खुला तो मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ा पारा, आने वाले दिनों में फिर बारिश-बर्फबारी
विज्ञापन


एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने  दो लोगों की मौत की पुष्टि की है उन्होंने बताया कि घटना के कारणों की जाँच की जा रही है

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें