फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश-चंबा हाईवे पर कार का स्टेयरिंग लॉक होने से खेत में घुसी कार, मामा-भांजी की मौके पर मौत

Mon, 29 Jul 2019 08:32 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा (टिहरी)
विज्ञापन
कार हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ऋषिकेश-चंबा हाईवे से जुड़े थान-साबली लिंक मोटर मार्ग पर एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार मामा-भांजी की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घायलों को यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। दुर्घटना की वजह कार का स्टेयरिंग लॉक होना बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


रविवार को थान गांव से साबली की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर डेढ़ सौ मीटर नीचे खेत में जा गिरी। दुर्घटना में दीपक बहुगुणा (35) पुत्र स्व. श्रीप्रसाद निवासी साबली और उनकी भांजी प्रेरणा (16) पुत्री स्व. राजेंद्र सेमवाल निवासी ग्राम स्वाड़ी की मौत हो गई, जबकि टीना (12) पुत्री स्व. राजेंद्र निवासी ग्राम स्वाड़ी, तारामणि (60) पुत्र मुनेंद्र दत्त निवासी साबली और मृतक दीपक का पुत्र सक्षम (2) घायल हो गए। मृतक प्रेरणा साबली में अपने मामा दीपक के घर में ही रहती थी। 

विज्ञापन

घर में मचा कोहराम

पुलिस ने घायलों को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके पर पहुंचे पुलिस उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि दुर्घटना का कारण कार का स्टेयरिंग लॉक होना बताया गया। 

साबली गांव निवासी दीपक बहुगुणा खेती-बाड़ी कर अपनी गुजर-बसर कर रहे थे। रविवार को कार दुर्घटना में दीपक और उसकी भांजी की मौत होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दीपक की तीन साल की बेटी और दो साल का बेटा इस दुर्घटना में घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती हैं।

उनके घर में पत्नी और विधवा मां का रो-रोकर बुरा हाल है। समाजसेवी सुशील बहुगुणा ने मृतक के घर की माली हालत को देखते हुए सरकार से पीड़ित परिवार को सीएम राहत कोष से आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें