फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ीः खाई में गिरी कार, 4 की मौत

Fri, 13 Dec 2013 09:02 PM IST
अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में पौड़ी के कलुण गांव से रछूली आ रही कार उरेगी के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में दो भाईयों समेत चार लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को जिला अस्पताल से बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


राजस्व पुलिस के अनुसार शुक्रवार की देर शाम रछूली गांव के पांच लोग सिरकिल गांव में एक विवाह समारोह में शामिल होकर आई-10 से अपने गांव लौट रहे थे, तभी उरेगी के पास कार 125 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

दुर्घटना में कार में सवार रछूली गांव निवासी मेहरबान सिंह (48) पुत्र कीरत सिंह, इंद्र सिंह (56) पुत्र गोबिंद सिंह, मदन सिह (65) पुत्र गोकुल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि ठाकुर सिंह (56) पुत्र कीरत सिंह और खेम सिंह (55) पुत्र मेहताब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। राजस्व पुलिस के मुताबिक ठाकुर सिंह की अस्पताल लाते वक्त मौत हो गई।

उपजिलाधिकारी पीएल शाह ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राजस्व पुलिस के अनुसार मृतक मेहरबान सिह और ठाकुर सिंह सगे भाई हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि घायल खेम सिंह के सिर में चोट आई है, लिहाजा उसे श्रीनगर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

शोक में डूबा रछूली गांव
उरेगी के समीप हुई कार दुर्घटना में गांव के चार लोगों की मौत होने से रछूली गांव शोक में डूबा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल में क्षेत्र के लोगों की भीड़ उमड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें