पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भैंस बेच रहे हैं। यदि देश की जनता मोदी का साथ देती है तो उन्हें पाकिस्तान बेचकर भागना पड़ेगा। 2010 में मैं वन रैंक वन पेंशन के मामले में कमेटी का चेयरमैन था। उस समय सचिव कुछ करने के लिए तैयार नहीं थे। 2014 में मोदी सरकार में मुराद पूरी हुई। प्रधानमंत्री ने हिमाचल और अरुणाचल के बाद उत्तराखंड के ऋषिकेश में रेल सेवा शुरू करने का प्रस्ताव मंजूर कर लिया है। बागेश्वर में जल्द ही रेल सेवा शुरू कराई जाएगी।
भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व मुख्यमंत्री
प्रदेश के हर दूसरे घर में एक सैनिक है। उत्तराखंड के लोग सैनिक बनकर प्रदेश ही नहीं देश की चिंता करते हैं। वर्तमान भाजपा सरकार सैनिकों का सम्मान करती है। जबकि कुछ लोग सेना के काम पर उंगली उठाने का काम करते हैं।
अजय टम्टा, केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री
प्रधानमंत्री ने देश का सम्मान विश्व में बढ़ाया है। ब्रिटेन की महारानी से लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति तक प्रधानमंत्री का सम्मान करने के लिए महल से बाहर निकल पड़ते हैं। प्रधानमंत्री ने देश की संस्कृति और सभ्यता को विश्व में बढ़ाया है।
अजय भट्ट भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष
ऊधमसिंह नगर और नैनीताल के कई जवानों ने विभिन्न युद्धों में अपना बलिदान दिया है। आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए काफी पूर्व सैनिक अधिकारियों ने सहयोग किया है। पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ता भी बधाई के पात्र हैं।
पुष्कर सिंह धामी, विधायक खटीमा, कार्यक्रम आयोजक
केंद्र के अलावा प्रदेश सरकार पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार शहीदों के परिवारों को दस दस हजार रुपये प्रदान कर रही है। इसके अलावा कौशल विकास प्रशिक्षण देकर रोजगार के लिए प्रोत्साहित कर रही है।
यशपाल आर्या, परिवहन मंत्री