भारी अंतर से जीती थीं भाजपा प्रत्याशी
2022 के चुनाव में यहां 77,113 मतदाता थे। इस सीट पर 56.89 प्रतिशत मतदान हुआ था। भाजपा की प्रत्याशी सविता कपूर ने 45,492 मत हासिल किए थे। उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी सूर्यकांत धस्माना ने 24,554 मत हासिल किए थे।
ये भी पढे़ं...Rishikesh: लक्ष्मणझूला के पास गंगा की तेज धारा में बहे दो युवक, गाइड प्रीतम और अंकित बने देवदूत, ऐसे बचाई जान
पूर्व सैनिक, गोरखा, पंजाबी वर्ग का है प्रभाव
जातीय और सामाजिक नजरिए से देखें तो कैंट विस क्षेत्र में सेना के मौजूदा जवानों, उनके परिवारों और भारी संख्या में पूर्व सैनिकों के वोट हैं। गढ़ी कैंट, डाकरा, और गढ़ी क्षेत्र के आस-पास गोरखा समुदाय की अच्छी-खासी आबादी है। राजधानी का हिस्सा होने के चलते उत्तराखंड के पर्वतीय मूल के मतदाताओं(विशेषकर ठाकुर और ब्राह्मण) की भी यहां खासी संख्या है। उधर, अल्पसंख्यक समुदाय विशेषकर मुस्लिम मतदाता भी करीब आठ प्रतिशत हैं तो व्यापारी वर्ग जैसे वैश्य और पंजाबी की बड़ी संख्या है। भाजपा कई दशक से इन्हें साधने में कामयाब रही है।