फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली: घात लगाकर बैठे नरभक्षी गुलदार ने 12 साल की बच्ची को मार डाला, अन्य ग्रामीण पर भी किया हमला 

Mon, 29 Jun 2020 10:46 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारायणबगड़

सार

  • गुलदार के हमले में प्रधान की बेटी की जान गई
  • नारायणबगड़ के गैरबारम गांव की घटना, गोशाला से घर लौट रही थी बालिका
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंउ में चमोली जिले में सोमवार देर शाम को नारायणबगड़ ब्लॉक के गैरबारम गांव में नरभक्षी गुलदार ने घात लगाकर 12 वर्षीय बालिका को मार डाला। सूचना पर वन कर्मियों का दल घटना स्थल के लिए रवाना हो गया है। 

विज्ञापन


राजस्व उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि गैरबारम के प्रधान देवेंद्र सिंह की 12 वर्षीय बेटी दृष्टि सोमवार देर शाम को करीब 7.30 बजे अपनी गोशाला से घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में अचानक गुलदार ने हमला कर दिया।

Trending Videos
विज्ञापन

ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार वहां से भाग गया, लेकिन तब तक बालिका की मौत हो चुकी थी। फिर थोड़ी देर बाद गुलदार ने गैरबारम गांव के हरेढोन तोक में गोपीराम के घर में घुसकर उस पर हमला किया, लेकिन सतर्कता के कारण वह बच गए। 

घटना से क्षेत्र के गांवों के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। प्रशासन और वन विभाग की ओर से मामले में बरती जा रही ढिलाई पर ग्रामीणों में आक्रोश है। बीती 28 मई को भ्याड़ी गांव के मगेटी तोक में गुलदार ने एक चार वर्षीय बालक को मारा था। उसके बाद 14 जून को इसी गांव के मान सिंह की 27 वर्षीय पुत्री जशोदा पर भी हमला किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें