फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में मलबा आने से अवरुद्ध, तीन घंटे बाद हुआ सुचारू

Mon, 29 Jun 2020 12:29 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में मलबा आने से अवरुद्ध - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में मलबा आने से सड़क अवरुद्ध हो गई। मार्ग को खोलने के एनएच द्वारा मशीनें लगाई गईं। बताया गया कि आज सोमवार को सुबह आठ बजे हाईवे पर अचानक पहाड़ी से मलबा आ गया। मलबा हटाने के बाद सुबह 11 बजे हाईवे खुल गया। यहां हाईवे करीब तीन घंटे तक बंद था।

विज्ञापन


कीर्तिनगर में बदरीनाथ हाईवे का 50 मीटर हिस्सा धंसा

बरसात शुरू होते ही बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर निर्माण कार्य की क्वालिटी की कलई खुलने लगी है। रविवार को यहां कीर्तिनगर से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे हाईवे का करीब 50 मीटर हिस्सा धंस गया। यहां कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी (एनएच) ने  डंपिग जोन के मलबे से सटाकर रोड अलाइनमेंट किया था।

विज्ञापन

सड़क में दरार पड़ गई

ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत कई स्थानों पर बदरीनाथ नेशनल हाईवे के मोड़ खत्म कर रास्ते को सीधा किया जा रहा है। इसके लिए कुुछ स्थानों पर पुश्ते लगाकर भरान किया गया है। जबकि कुछ में बिना पुश्ते के ही सड़क बना दी गई है। ऐसा ही कीर्तिनगर से करीब डेढ़ किलोमीटर ऋषिकेश की ओर भी किया गया है।

यहां रोड कटिंग का मलबा डाला गया है। सड़क का मोड़ खत्म करने के लिए डंपिग साइट के ऊपर से लगभग आधी सड़क का निर्माण किया गया। करीब एक सप्ताह पहले सड़क किनारे नाली निर्माण के लिए जब मजदूरों ने खुदाई की, तो यह पैच धंस गया। सड़क में दरार पड़ गई। 

सड़क का निर्माण पक्के स्थान पर किया गया है। लेकिन नाली मलबे वाली साइट से गुजर रही है। ठेकेदार ने यहां खुदाई कर छोड़ दिया था। बारिश होने पर यहां पानी भर गया। इससे सड़क धंसी है। ठेकेदार को दोबारा सड़क निर्माण को कहा गया है।  
-दिनेश बिजल्वाण, ईई, पीडब्ल्यूडी (एनएच), श्रीनगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें