फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EVM में किस नंबर पर है आपका प्रत्याशी?

Thu, 01 May 2014 11:42 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी ईवीएम मशीन में सेट हो गए हैं। बुधवार देर रात तक प्रत्याशियों को सेट किए जाने का काम चलता रहा।
विज्ञापन


निर्धारित वर्णमाला के अनुसार सेटिंग
ईवीएम के पहले नंबर के बटन पर भाजपा है और कांग्रेस को चौथा बटन मिला है। सहायक रिटर्निंक अफसर एनएस डांगी ने बताया कि नामों की सेटिंग निर्वाचन आयोग की निर्धारित वर्णमाला के अनुसार की गई है।  

सहायक रिटर्निंक अफसर डांगी ने बताया कि सबसे पहले राष्ट्रीय पार्टियों के प्रत्याशियों के नाम दाखिल किए जाते हैं। इसके बाद रजिस्टर्ड पार्टियों के प्रत्याशियों के नाम सेट होते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आम वर्णमाला से निर्वाचन आयोग की वर्णमाला थोड़ी अलग है। इसमें त्र आखिर में नहीं आता। त के बाद आता है।

सभी प्रत्याशियों के नाम सेट
ईवीएम प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी मोहम्मद मुस्तफा खान ने बताया कि सभी प्रत्याशियों के नाम सेट हो गए हैं। नाम सेट करने का काम मंगलवार से चल रहा था।
विज्ञापन


ईवीएम मशीन में दूसरे नंबर का बटन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और तीसरे बटन पर बसपा है। रजिस्टर्ड पार्टी होने की वजह से आम आदमी पार्टी को पांचवा बटन मिल पाया है।

ईवीएम में ऐसे सेट हुए प्रत्याशी
1- माला राज्य लक्ष्मी शाह
2- शिव प्रसाद देवली
3- शीशपाल सिंह
4- साकेत बहुगुणा
5- अनूप नौटियाल
6- जपेंदर सिंह
7- जौहरीलाल सुमन मुनि
8- नवनीत सिंह गुसाईं
9- हाजी मोहम्मद यूसुफ
10- सत्येंद्र शर्मा
11- गौरव पुंडीर
12- जय प्रकाश उपाध्याय
13- प्रेम सिंह यादव
14- ब्रह्मदेव झा
15- राजू मौर्या
16- सोहनपाल सिंह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें