फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशी को मिला ऐसा चुनाव निशान, देखकर रह गई हैरान

Mon, 06 Feb 2017 11:44 AM IST
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
ईवीएम - फोटो : File Photo
विज्ञापन
देहरादून की धर्मपुर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी गुलिस्ता खानम की दिक्कत नारियल फार्म चुनाव चिन्ह ने बढ़ा दी है। इस मामले की शिकायत कंट्रोल रूम में करते हुए उनके समर्थक नवीन कोठियाल ने मांग की है कि उन्हें नारियल का बगीचा नहीं चाहिए। हो सके तो केवल एक पेड़ ही दे दो। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ईवीएम में चुनाव चिन्ह फीड किए जा चुके हैं। अब बदलाव संभव नहीं है।
विज्ञापन


दरअसल धर्मपुर से निर्दलीय प्रत्याशी गुलिस्ता को चुनाव चिन्ह में नारियल फार्म दिया गया है। यहीं से निर्दलीय प्रत्याशी प्रीतम सिंह को नारियल चुनाव चिन्ह मिला है।

ऐसे में जब गुलिस्ता प्रचार के लिए जाती है तो लोग नारियल और नारियल फार्म में कंफ्यूज हो जाते हैं। गुलिस्ता का कहना है कि फार्म शब्द लोग जल्दी से नहीं समझ पा रहे हैं और न ही उनकी जुबान पर यह चढ़ पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईवीएम में सेट फोटो में भी 'नारियल फॉर्म' में कन्फ्यूजन

Vote
ईवीएम में सेट किए गए फोटो में भी फार्म कुछ साफ नहीं दिख रहा है। उन्होंने नारियल फॉर्म के बजाए नारियल का पेड़ मांगने के लिए कंट्रोल रूम में रविवार को संपर्क किया। नारियल का पेड़ या कोई अन्य चुनाव चिन्ह देने की मांग की।

इनका है कहना
गुलिस्ता की ओर से चुनाव चिन्ह की कोई च्वाइस नामांकन फार्म में नहीं भरी गई थी। ऐसे में उन्हें नियमानुसार चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया। इसके बाद हमारे स्तर से चुनाव चिन्ह नहीं बदला जा सकता है। इसके बाद चुनाव आयोग के स्तर से ही कोई निर्णय लिया जा सकता है। 
- विनीत कुमार, रिर्टर्निंग अधिकारी, धर्मपुर विधानसभा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें