फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी नेट के एडमिट कार्ड हुए जारी, यहां करें डाउनलोड

Wed, 18 Oct 2017 08:10 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
यूजीसी
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने यूजीसी की पात्रता परीक्षा नेट के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा देशभर में पांच नवंबर को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


उत्तराखंड में यह परीक्षा 31 केंद्रों पर आयोजित की जानी है। अभ्यर्थी वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई की यूजीसी नेट परीक्षा में प्रदेशभर से 15158 अभ्यर्थी शामिल होंगे। देहरादून में 18 केंद्रों पर आयोजित होगी।

इन केंद्रों पर परीक्षा के लिए 9761 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। नैनीताल में यह परीक्षा 13 केंद्रों पर आयोजित होगी। यहां परीक्षा के लिए 5397 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। सीबीएसई ने परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी है। नकल विहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए स्थानीय जिला प्रशासन को पत्र भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

एडमिट कार्ड
सबसे पहले सीबीएसई नेट की वेबसाइट पर लॉगइन करें। इसके बाद होम पेज पर दिए गए ‘लॉगइन फोर एडमिट कार्ड एंड इमेज करेक्शन - नेट नवंबर 2017’ पर क्लिक करें।

इसके बाद अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड फीड करें। एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

यह है वेबसाइट : www.cbsenet.nic.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें