इंस्पेक्टर बनने के लिए इंरव्यू प्रक्रिया शुरू हो गई है। पुलिस मुख्यालय में प्रदेश में 126 इंस्पेक्टर पदों के लिए साक्षात्कार शुरू हो गए है।
दारोगाओं को पदोन्नति देकर इंस्पेक्टर बनाने के लिए मंगलवार से इंटरव्यू शुरू हो गए। पहले दिन 70 दारोगा साक्षात्कार में शामिल हुए। चार दिन में इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेरिट के बाद चयनित दारोगाओं की सूची जारी कर दी गई।
प्रदेश में नहीं रहेगी इंस्पेक्टरों की कमी
पुलिस महानिदेशक एमए गणपति, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन राम सिंह मीणा,एडीजी अभिसूचना अशोक कुमार और आईजी जीएस मत्तोलिया आदि की मौजूदगी में इंटरव्यू हुए।
प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रदेश में इंस्पेक्टरों की कमी नहीं रहेगी। इंस्पेक्टर कम होने के कारण आईटी एक्ट से जुड़े मामलों की विवेचना में काफी दिक्कत आ रही है।