फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंसलिंग को विद्यार्थियों की भीड़

Tue, 02 Aug 2016 11:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
छात्रवृत्ति - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
महिला कालेज गांधीनगर में बुधवार दूसरे दिन सैकड़ों विद्यार्थियों की प्रधानमंत्री स्पेशल स्कालरशिप स्कीम (पीएमएसएसएस) के तहत काउंसलिंग की गई।
विज्ञापन


इसमें औपचारिकताएं पूरी करने के बाद संभाग के सैकड़ों विद्यार्थियों को देशभर के प्रोफेशनल कालेजों में सीटें अलाट की गईं। योजना का लाभ पाने वाले अधिकांश विद्यार्थियों ने बारहवीं में 90 से अधिक फीसदी अंक हासिल किए हैं।  

काउंसलिंग के  लिए कालेज में करीब बीस माडम स्थापित किए गए हैं। बिजली की सप्लाई सुचारू बनाने के लिए दो जनरेटर लगाए गए हैं। कालेज में काउंसलिंग के लिए पहुंची छात्रा रागिनी शर्मा ने कहा कि ऐसी योजनाएं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनके सपने पूरे करने में कारगर साबित होती हैं।
विज्ञापन


देशभर के विख्यात कालेजों में राज्य के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हासिल करने का मौका मिलेगा। वह इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जाकर देश के विकास में योगदान देंगी। एक अन्य छात्र राजेश शर्मा ने कहा कि पीएमएसएसएस से मेधावी छात्रों को आगे जाने का नया प्लेटफार्म मिला है। वे अपने लक्ष्य तक पहुंच कर नया मुकाम हासिल करेंगे।  

शेड्यूल के मुताबिक 28 जुलाई को सुबह 1001 से 1300 और दोपहर को 1301 से 1600 सीरियल में उम्मीदवारों की काउंसलिंग के बाद कालेज अलाट किए जाएंगे। हालांकि सुबह बारिश के कारण मुख्य गेट के बाहर भारी जलभराव से विद्यार्थियों को आवाजाही में दिक्कतें झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन


बिजली कटौती भी जारी रही। लेकिन जनरेटर के लगातार चलने से सप्लाई बहाल रही। मौसम का मिजाज बदलने से कालेज के सभागार में काउंसलिंग के लिए पहुंचे विद्यार्थियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। यहां बिजली की सप्लाई कम होने से एसी नहीं चलाए जा रहे हैं। इस बीच श्रीनगर में अमर सिंह कालेज में काउंसिलिंग सेशन जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें