फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी कॉलेज में नामांकन आज, जुलूस निकालने का प्लान

Mon, 29 Aug 2016 09:17 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
police in dav college - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डीएवी कॉलेज के छात्रसंघ चुनावों में आज को नामांकन किए जाएंगे। छात्र संगठनों ने अपने प्रत्याशियों के लिए माहौल बनाने के इरादे से जुलूस निकालने का प्लान बनाया है।
विज्ञापन


कॉलेज और पुलिस प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। डीएवी कॉलेज में दो सितंबर को छात्रसंघ चुनाव होंगे। कॉलेज के मुख्य चुनाव अधिकारी डा. गोपाल क्षेत्री ने बताया कि नामांकन के लिए सभी छात्र संगठनों और प्रत्याशियों को समय की सख्त हिदायत दी गई है।

निर्धारित समय के बाद किसी का भी नामांकन जमा नहीं किया जाएगा। कॉलेज में अभी तक 112 नामांकन पत्र विभिन्न पदों के लिए बिके हैं। सोमवार को भी कुछ देर के लिए नामांकन पत्र खरीदे जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि नामांकन की आगे की प्रक्रिया चुनाव समिति पूरी करेगी।
विज्ञापन


छात्र नेता भी अपने प्रत्याशियों के लिए जुलूस की तैयारियों में जोरशोर से जुटे हैं। उधर, एबीवीपी और एनएसयूआई के बागियों के नामांकन पर दोनों ही संगठनों के पदाधिकारियों की नजर रहेगी। रविवार को दिनभर संगठन के पदाधिकारी बागियों को मनाने में जुटे रहे।

निश्चय ग्रुप ने दिया राहुल को समर्थन
छात्र संगठन निश्चय ग्रुप ने डीएवी पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनावों में एबीवीपी की ओर से अध्यक्ष पद प्रत्याशी राहुल कुमार को अपना समर्थन दे दिया है। ग्रुप के संस्थापक मुकेश रावत ने समर्थन की घोषणा के साथ ही राहुल कुमार से यह अपेक्षा भी की कि महाविद्यालय में शैक्षिक माहौल बनाने में पूर्ण सहयोग देंगे।

उन्होंने कहा कि राहुल एक संघर्षशील युवा नेता हैं, वह निश्चित तौर पर छात्र हितों में काम करेंगे। निश्चय संगठन ने अपने महासचिव प्रत्याशी अजय पुंडीर से राहुल कुमार का समर्थन करने का आग्रह किया, जिसे संगठन के सभी कार्यकर्ताओं ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।

इस मौके पर वरिष्ठ छात्र नेता विपिन रावत, राजन नेगी, मनीष बागड़ी, शुभम रावत, हिमालय नौटियाल, अनुपम भट्ट, जगदीश रावत, सौरभ भट्ट, हितेश बलूनी, आशीष जगूड़ी, गज्जी बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें